IPL 2023: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बावजूद किया समर्थन, कहा - 'MI को दिखाना होगा धैर्य' 

 रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने में चौथे स्थान पर है
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने में चौथे स्थान पर है

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी (Tom Moody) का मानना है कि आईपीएल (IPL 2023) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खराब फॉर्म के बावजूद भी उन्हें समर्थन देना चाहिए। पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच के मुताबिक रोहित न केवल एक बल्लेबाज़ के रूप में बल्कि कप्तान के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

Ad

अब तक इस सीजन रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है और वो अपने क्षमता के अनुरूप खेल नहीं दिखा सके हैं। इस आईपीएल सीजन अपनी नौ पारियों में शर्मा ने केवल 184 रन बनाएं है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी MI के कप्तान अपना खाता नहीं खोल पाएं थे और शून्य पर ही पवेलियन लौट गए थे।

मुंबई को रोहित शर्मा के साथ धैर्य दिखाने की जरूरत – टॉम मूडी

मूडी ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए भरोसा जताया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 गेंदों में 75 रनों की पारी खेलने वाले इशान किशन फॉर्म में वापस आ सकते है तो रोहित शर्मा के साथ भी मुंबई इंडियंस अभी आगे बढ़ सकती है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी के कई विकल्प है। मूडी ने कहा,

यह एक चिंता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के दृष्टिकोण से इशान किशन की फाॅर्म भी पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले एक चिंता थी। दोनों ओपनरों की रनों की कमी थी। यह समस्या हल हो गई है, वह उठ खड़ा हुआ और उड़ान भर रहा है। अगला चिंता का विषय रोहित शर्मा है। मगर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में जिस तरह की गहराई है आप रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए धैर्य दिखा सकते है क्योंकि वो एक कप्तान के रूप में भी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मूडी ने आगे बात करते हुए MI में रोहित शर्मा के महत्व को धोनी के CSK में महत्व के बराबर बताया और कहा,

आप देख सकते हैं कि सीएसके के लिए एमएस धोनी का क्या मूल्य है। जबकी उन्होंने बल्ले से केवल कुछ ही असर डाला है और यह सिर्फ इसलिए है कि वह बल्लेबाज़ी के क्रम में पीछे आते हैं। रोहित शर्मा एक बल्लेबाज से अधिक एक कप्तान है जिनका शांत और सफल मस्तिष्क है। वह कई बार चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications