IPL 2023 : RCB के खिलाफ MI की पहले गेंदबाजी, जोफ्रा आर्चर की जगह डेब्यू करेगा दिग्गज खिलाड़ी

cricket cover image

IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जायेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच आयोजित होगा, जिसमें टॉस मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई के लिए इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें आज ही आधिकारिक तौर पर टीम में जोफ्रा आर्चर के स्थान पर जगह मिली थी। इसके अलावा बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। विजय विषाक को कर्ण शर्मा के स्थान पर जगह मिली है।

Ad

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, 'हम गेंदबाजी करना पसंद करेंगे क्योंकि यह हमारी टीम के लिए अच्छा है। पिछले कुछ मैचों में हमने टारगेट को चेज किया है। हम इस मैच का महत्व समझते है और जो हमारे हाथ में होगा हम वही करने की कोशिश करेंगे।' इसके अलावा बैंगलोर के कप्तान डू प्लेसी ने कहा कि, 'आमतौर पर आप इस मैदान पर चेज करना पसंद करते हैं। मुंबई की अच्छी बल्लेबाजी है और हम आशा करते हैं कि हम जल्द से जल्द विकेट लें। कई टीम तीसरे और चौथे पायदान के लिए लड़ाई कर रही हैं, इसलिए हमें भी अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

आरसीबी इस समय अंक तालिका में 5 जीत के साथ छठे और मुंबई भी 5 जीत के साथ आठवें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच कड़ा मैच हो सकता है।

मुंबई इंडियंस की अंतिम ग्यारह

इशान किशन, कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरनडोर्फ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अंतिम ग्यारह

फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार विषाक।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications