आईपीएल 2023 (IPL 2023) में विराट कोहली (Virat Kohli) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा। इस पारी के लिए उन्हें प्रशंसकों और क्रिकटरों से काफी तारीफें भी मिलीं। वहीं, इस शतक के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कोहली से जुड़ी एक स्टोरी काफी वायरल हो रही है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
दरअसल, इस मैच में विराट कोहली ने आईपीएल का छठवां शतक जड़ा और सिर्फ 62 गेंदों में 100 रन बनाए। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने टीम के ही पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। विराट कोहली की पिछली सेंचुरी 2019 में आई थी जिसके 4 साल बाद इस पारी ने फैंस को खुश कर दिया है।
इसके पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के लिए एक स्टोरी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इस स्टोरी में कोहली की एक तस्वीर थी जिसमें वो शतक बनाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ सूर्यकुमार ने विराट की इस पारी की सराहना की और लिखा-
मानला रे भाउ।
![Photo courtesy: Suryakumar Yadav Instagram Story](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/893d8-16844969766473-1920.jpg 1920w)
इससे पहले सूर्यकमार यादव ने भी एक जबरदस्त शतक बनाया था। उनके शतक के बाद विराट कोहली ने उनके लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विराट की ही तर्ज पर सूर्यकुमार ने भी उनके लिए स्टोरी डाली।
बता दें, रॉयल चैंजर्स बैंगलोर ने हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। विराट ने इस सीजन में बैंगलोर के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है और 13 मैच में 538 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, फाफ ने 13 मैच में 702 रन बनाए हैं जो आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन हैं।