IPL 2024 Auction : पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, CSK, MI, RCB और SRH में हुई जबरदस्त भिड़ंत

cricket cover image

आईपीएल 2024 के लिए चल रही नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyedrabad) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 20 करोड़ 50 लाख की राशि में खरीद कर सभी को चौंका दिया है। 20 करोड़ से अधिक राशि मिलने के बाद पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास में आज तक किसी भी खिलाड़ी पर 20 करोड़ या उससे अधिक की बोली नहीं लगी लेकिन अब पैट कमिंस को इतनी मोटी रकम देकर सनराइजर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

Ad

पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ था लेकिन सबसे पहले पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। उसके बाद मुंबई इंडियंस मैदान ने अपना पैडल उठाया मुंबई और चेन्नई के बीच कमिंस को लेने के लिए 4.80 करोड़ तक बोली लगी लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोर्चा संभाला और चेन्नई के साथ 7.80 करोड़ तक भिड़ंत की। कमिंस को खरीदने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कमिंस को लेकर लगातार बोली लगाई। दोनों टीमों ने पैट कमिंस को लेकर 20 करोड़ तक बोली लगाईं और अंत में सनराइजर्स ने बाजी मार ली।

पैट कमिंस ने पिछले साल बीके सैम करन के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस साल मुंबई ने बैंगलोर के साथ ग्रीन को ट्रेड किया है। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में बेन स्टोक्स हैं जिन्हें पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ देकर खरीदा गया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications