IPL 2024: ‘वह इस जेनरेशन का शाहिद अफरीदी…’, ग्लेन मैक्सवेल के गोल्डन डक पर आउट होते ही फैंस का फूटा गुस्सा

गोल्डन डक पर आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल (Photo Courtesy: IPLt20.com)
गोल्डन डक पर आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल (Photo Courtesy: IPLt20.com)

Fans Angry on Glenn Maxwell: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच एलिमिनेटर का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। आज का मुकाबला हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। हालांकि आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के बल्लेबाजी के लिहाज से यह मैच काफी खराब रहा। वह राजस्थान के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन चलते बने।

Ad
Ad

ग्लेन मैक्सवेल का विकेट आरसीबी की पारी के 13वें ओवर में गिरा। राजस्थान के लिए यह ओवर रविचंद्रन अश्विन कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद को सामने की तरफ मारा। हालांकि वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधा ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। ग्लेन मैक्सवेल के गोल्डन डक पर आउट होते ही फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। फैंस सोशल मीडिया पर इस कंगारू खिलाड़ी की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल पर फूंटा फैंस का गुस्सा

Ad

(मैक्सवेल इस जेनरेशन का शाहिद अफरीदी है एक बिना दिमाग वाला स्लॉगर।)

Ad

(आज की पारी में ग्लेन मैक्सवेल।)

Ad

(यही मैक्सवेल वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बल्लेबाजी करने आएगा और डेथ ओवर तक रन मारेगा।)

Ad

(भाई मैक्सवेल खेलना ही नहीं चाहता।)

Ad

(नॉकआउट मुकाबले में एक कंगारू खिलाड़ी पर कभी शक न करें।)

Ad

(सीजन में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल।)

Ad
Ad

(मैक्सवेल अपने प्रदर्शन के लिए एक ऑस्कर जितना डिजर्व करते हैं।)

Ad

(ये गलत है मैं नहीं खेलूंगा।)

Ad

(प्रिय आरसीबी विल जैक्स को अपने साथ बनाए रखो और ग्लेन मैक्सवेल को अगले सीजन से पहले रिलीज करो।)

Ad

(मैक्सवेल तू अब टूटी टांग से खेल।)

Ad

(आज मूड नहीं कर रहा था वर्ल्ड कप में देखते हैं। )

Ad

(मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा खेलेगा। आरसीबी से तो पॉकेटमनी लेता है।)

Ad

(रविचंद्रन अश्विन का शानदार गेंदबाजी स्पेल। मैक्सवेल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया।)

(मैक्सवेल आरसीबी का एक बिना दिमाग वाला क्रिकेटर है।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications