IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 190+ के लक्ष्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि

इशान किशन ने 69 रन और रोहित शर्मा ने 38 रनों की जबरदस्त पारियां खेली (PC :BCCI)
इशान किशन ने 69 रन और रोहित शर्मा ने 38 रनों की जबरदस्त पारियां खेली (PC :BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 25वें मुकाबले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) का आमना सामना वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम बेंगलुरु ने 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मुंबई के सामने रखा। मुंबई के सभी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को 27 गेंद पहले ही पा लिया और मुकाबले को 15.3 ओवर में खत्म कर दिया। आईपीएल 2024 में शुरूआती तीन हार के बाद हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने लगातार 2 मैच जीत लिए हैं और टूर्नामेंट में अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया है। 27 गेंद पहले मैच को खत्म कर मेजबान टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

दरअसल, आईपीएल इतिहास में 190 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शेष बची गेंदों से एक अनोखा रिकॉर्ड बना। टूर्नामेंट में यह कारनामा सबसे ज्यादा 4 बार मुंबई इंडियंस ने किया है। आरसीबी को 27 गेंद रहते मैच हराना सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को साल 2017 में 27 गेंद रहते मुकाबले में मात दी थी। जब एमआई की टीम 199 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। चौथे स्थान पर मुंबई ने यह कारनामा पिछले साल आरसीबी के खिलाफ इसी मैदान पर किया था, जब 200 का टारगेट इंडियंस ने 21 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया था।

पहले स्थान पर आईपीएल इतिहास का सबसे ऐतिहासिक मुकाबला आता हैं। साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की टीम 190 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए मुंबई को यह लक्ष्य 14.3 में हासिल करना था लेकिन 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू रन आउट हो गए स्कोर बराबर हो गया। अब क्वालीफाई करने के लिए मुंबई को चौथी गेंद पर बाउंड्री की जरूरत थी। मुंबई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने छक्का लगाकर मुंबई को जबरदस्त जीत दिला दी और अंतिम चार में टीम ने प्रवेश कर लिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now