IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के मैचों का पूरा कार्यक्रम, क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम जीतेगी छठा खिताब?

Rahul
Photo Courtesy : IPL Website
Photo Courtesy : IPL Website

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले 17 दिनों का कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने जारी कर दिया था। लेकिन अब आम चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत हुई थी और हर एक दिन एक से एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। ऐसे में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस टीम का भी पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। दूसरे चरण के कार्यक्रम में मुंबई अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।

बात अगर मुंबई इंडियंस के सभी मुकाबलों की करें तो पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलने के बाद मुंबई की टीम अपना दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 27 मार्च को आयोजित होगा।

पहले दो मैच विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर खेलने के बाद मुंबई इंडियंस अपने अगले 4 मैच मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। मुंबई का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को आयोजित होगा तो चौथा मुकाबला 7 अप्रैल, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जायेगा। इसके बाद 11 अप्रैल को आरसीबी के साथ मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी।

मुंबई इंडियंस टीम का आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल

24 मार्च : गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम

27 मार्च : सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

01 अप्रैल : मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम

07 अप्रैल : मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े स्टेडियम

11 अप्रैल : मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वानखेड़े स्टेडियम

14 अप्रैल : मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम

18 अप्रैल : पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मुल्लांपुर स्टेडियम

22 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस, सवाई मानसिंह स्टेडियम

27 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम

30 अप्रैल : लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, इकाना स्टेडियम

03 मई : मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम

06 मई: मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम

11 मई : कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, ईडन गार्डंस

17 मई : मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े स्टेडियम

Quick Links