अपने जन्मदिन पर रोहित शर्मा एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप, IPL के चौंकाने वाले आंकड़े आये सामने

IPL 2024 में रोहित शर्मा ने 9 मैचों में 311 रन बनाये हैं (Photo Courtesy : BCCI)
IPL 2024 में रोहित शर्मा ने 10 मैचों में 315 रन बनाये हैं (Photo Courtesy : BCCI)

Rohit Sharma Batting Record on his Birthday : आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टूर्नामेंट का 48वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और मौजूद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि वह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर साल आईपीएल के दौरान ही वह अपने जन्मदिन का जश्न मंताते नजर आते हैं। हालांकि अपने जन्मदिन के अवसर पर हुए मैचों में उनका रिकॉर्ड बेहद ही निराशाजनक है और यह सिलसिला आज भी जारी रहा। रोहित 5 गेंदों में 4 रन ही बना पाए और दूसरे ओवर में मोहसिन खान का शिकार बने।

Ad

रोहित शर्मा ने आज के मुकाबले से पहले आईपीएल में अभी तक अपने जन्मदिन के मौके पर 4 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 23 रन बनाये थे। आईपीएल 2009 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के खिलाफ 20 गेंदों पर 17 रन बनाये थे। इसके बाद उन्हें 5 साल बाद अपने जन्मदिन पर मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 गेंदों पर केवल 1 ही रन बनाया। आईपीएल 2022 और 2023 में रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले खेले और क्रमशः 2 रन और 3 रन बनाये। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर हुए इन चार मैचों में मुंबई ने 2 में जीत और 2 में हार का सामना किया है।

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना 4 बार ही हुआ है और इस दौरान लखनऊ की टीम ने मुंबई की टीम को 3 बार शिकस्त दी है, जबकि 1 बार ही हार का सामना किया है। वहीं, पिछले सीजन दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबला जीता था। इकाना स्टेडियम में अभी तक एक ही बार एलएसजी और एमआई का मुकाबला हुआ है, जिसमें लखनऊ ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

अंक तालिका में 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं, मुंबई इंडियंस 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर पाई है और टीम 6 अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications