IPL 2024: 'सुबह 8 बजे से खड़ी हूँ...' रोहित शर्मा ने फैन को किया सरप्राइज और खास अंदाज से जीता दिल, देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने जीता महिला फैन का दिल (Photo Courtesy: Mumbai Indians X)
रोहित शर्मा ने जीता महिला फैन का दिल (Photo Courtesy: Mumbai Indians X)

Rohit Sharma Makes Fan Day: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) से होगा। दोनों टीमों के बीच या भिड़ंत ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगी लेकिन बारिश के चलते मैच में रूकावट है। हालांकि इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने एक महिला फैन का दिन बना दिया। हिटमैन ने महिला फैन को अपने खास अंदाज से फैन बना लिया।

Ad

रोहित शर्मा ने जीता फैन का दिल

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो रोहित शर्मा स्टेडियम के लिए निकलते नजर आते हैं। तभी उनकी एक महिला फैन उनका स्केच बनाकर उनसे ऑटोग्रॉफ की डिमांड करते हुए नजर आती है। पहली बार में हिटमैन महिला फैन को ऑटोग्राफ नहीं देते हैं। हालांकि बाद में रोहित खुद उस महिला फैन को अपने पास बुलाते हैं और टीम बस में रवाना होने के पहले उनके द्वारा बनाई गई स्केच पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं।

Ad

रोहित शर्मा का यह खास अंदाज देख महिला फैन काफी खुश होती हैं। ऑटोग्राफ मिलने के बाद फैन कहती हैं कि ‘मैं रोहित सर से मिलने और उनके ऑटोग्रॉफ के लिए सुबह 8 बजे से खड़ी हूं’। हिटमैन से मिलने के बाद महिला फैन की खुशी का मानो ठिकाना नहीं रहता है। वह खुशी से झूम उठती हैं। उनकी खुशी यह बयां करती है कि उनकी कितनी बड़ी विश पूरी हो गई है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। हिटमैन भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और समय मिलते ही उनसे जुड़ते रहते हैं।

गौरतलब है कि रोहित के लिए इंडियन प्रीमियर लीग बल्लेबाजी के लिहाज से बहुत खास नहीं गया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले 12 मैच लीग में खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 330 रन निकले हैं। हिटमैन के बल्ले से आईपीएल 2024 में एक शतक आया है। हालांकि इस शतक के बाद उनका प्रदर्शन काफी खराब होता गया और वह बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा को ईडन गार्डन्स का मैदान काफी पसंद है। ऐसे में वह केकेआर के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर आगामी वर्ल्ड कप से पहले अपने फॉर्म में वापस लौटना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications