IPL 2024: ‘गेंदबाजों का मानसिक संतुलन...’, जैक फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर आई जमकर प्रतिक्रियाएं

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से मचाई तबाही  (Photo Courtesy: IPLt20.com)
जैक फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से मचाई तबाही (Photo Courtesy: IPLt20.com)

Jake Fraser McGurk Twitter Reactions: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर जैक फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से तूफानी 84 रनों की पारी खेली।

जैक फ्रेजर के सामने मुंबई इंडियंस के कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आए। जैक ने 27 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। जैक की पारी के बदौलत ही दिल्ली की टीम 257 रनों का स्कोर बना सकी है। उनकी बल्लेबाजी सोशल मीडिया पर फैंस को भी काफी पसंद आई। फैंस ने जैक फ्रेजर मैकगर्क की जमकर तारीफ की। जैक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज 15 गेंदों पर 50 रन बनाए। इससे पहले भी उन्होंने सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। जैक जिस कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं उसका फायदा दिल्ली कैपिटल्स को काफी हो रहा है। दिल्ली की टीम यही चाहेगी की मैकगर्क का फॉर्म इसी तरह से मौजूदा आईपीएल में बना रहे।

जैक फ्रेजर मैकगर्क की बल्लेबाजी की फैंस ने जमकर की तारीफ

(काम- गेंदबाजों का मानसिक संतुलन बिगाड़ना)

(जैक मिस्टर पावरप्ले फ्रेजर मैकगर्क)

(कुछ नहीं भाइयों एक और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप से पहले ट्रेलर दिखाते हुए।)

(नहीं यार जिस तरह से जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आज बल्लेबाजी की 300 बनने चाहिए थे। ऋषभ पंत अंत तक खेलता तो 280+ बन जाते।)

(जैक फ्रेजर मैकगर्क एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं। वह एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में आए थे लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में जाने का मौका बना दिया है।)

(जैक मैकगर्क फ्रेजर एक तूफान की तरह आए जिन्होंने थोड़े समय में अपने रास्ते में आने वाले हर चीज को ध्वस्त कर दिया। जिसमें बुमराह भी शामिल रहे।)

(जैक फ्रेजर मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह को गुमराह किया।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now