IPL 2024 मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, ट्रेविस हेड पर होंगी सभी की नजरें

Neeraj
वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम
वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) यानी आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में होगा। मेगा लीग के इतिहास में पहली बार ऑक्शन भारत से बाहर होगा। शुरुआती लिस्ट में इसमें 1166 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन फाइनल लिस्ट में सिर्फ 333 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऑक्शन में शामिल किये गए 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी (2 एसोसिएट) खिलाड़ी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 116 कैप्ड, 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। 10 फ्रेंचाइजी को मिलाकर कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट हैं।

ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का उच्चतम बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है और 23 क्रिकेटरों ने इस श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया है। नीलामी सूची में 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये है।

IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में नाम दर्ज करवाने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और उनका बेस प्राइस

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 21 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करवाया है। टूर्नामेंट में कंगारू टीम के स्क्वाड का हिस्सा रहे सात खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा है। इनमें ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और सीन एबॉट का नाम शामिल है।

वहीं, जेक फ्रेजर मैकगर्क और तेज गेंदबाज विलियम साल्ज़मान ऑस्ट्रलिया के दो ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑक्शन में अपना दर्ज करवाया है। दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20-20 लाख रूपये है।

IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल होंगे:

ट्रेविस हेड (2 करोड़ रूपये), स्टीव स्मिथ (2 करोड़ रूपये), पैट कमिंस (2 करोड़ रूपये), मिचेल स्टार्क (2 करोड़ रूपये), जोश इंग्लिस (2 करोड़ रूपये), जोश हेजलवुड (2 करोड़ रूपये), सीन एबॉट (2 करोड़ रूपये), डेनियल सैम्स (1.5 करोड़ रूपये), झाय रिचर्डसन (1.5 करोड़ रूपये), एश्टन टर्नर (1 करोड़ रूपये), राइली मेरेडिथ (1 करोड़ रूपये), लांस मॉरिस (75 लाख रूपये), बिली स्टैनलेक (75 लाख रूपये), वेस अगर (50 लाख रूपये), बेन कटिंग (50 लाख रूपये), मैथ्यू शॉर्ट ( 50 लाख रूपये), बेन ड्वारशुइस (50 लाख रूपये), स्‍पेन्‍सर जॉनसन (50 लाख रूपये), जेक फ्रेजर मैकगर्क (20 लाख रूपये) और विलियम साल्ज़मान (20 लाख रूपये)।

Quick Links

App download animated image Get the free App now