राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के रियान पराग अपनी बल्‍लेबाजी और बीहू डांस के लिए जाने जाते हैं। 19 साल के असम के क्रिकेटर को गेंदबाजी का ज्‍यादा मौका नहीं मिला। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में रॉयल्‍स ने सोमवार को रियान पराग को गेंदबाजी का मौका दिया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई है। पराग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।बता दें कि आईपीएल 2021 में राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का मौजूदा आईपीएल में यह पहला मैच है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सैमसन ने 10वें ओवर की जिम्‍मेदारी रियान पराग को सौंपी। पहली गेंद पर पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल ने कवर क्षेत्र में शानदार चौका जमाया।ओवर की तीसरी गेंद पर पराग ने अपने एक्‍शन के साथ प्रयोग किया। युवा गेंदबाज ने राउंड द विकेट से आकर राउंडआर्म गेंद डाली। तब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल क्रीज पर थे, जिन्‍होंने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। रियान पराग के गेंदबाजी एक्‍शन ने केदार जाधव और मनोज तिवारी की याद दिला दी। बाद में मैदानी अंपायरों ने पराग को अपने एक्‍शन के साथ सचेत रहने को कहा।देखें रियान पराग का वीडियोTalk about a low tactic - The almost underarm - I like this from Riyan Parag. #bowlersfightback #IPL2021 pic.twitter.com/KzNMyDXoVf— simon hughes (@theanalyst) April 12, 2021रियान पराग ने गेल को आउट कियापराग के गेंदबाजी एक्‍शन ने क्रिस गेल को कुछ हद तक भटकाया। अगली गेंद पर पराग ने क्रिस गेल को अपना शिकार बनाया। जमैका के बल्‍लेबाज ने लांग ऑन के ऊपर से शॉट जमाने का प्रयास किया, लेकिन उनका टाइमिंग अच्‍छा नहीं रहा। बेन स्‍टोक्‍स ने शानदार कैच पकड़कर गेल को डगआउट लौटाया।क्रिस गेल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्‍होंने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 40 रन बनाए। गेल और राहुल ने 7.1 ओवर में 67 रन की साझेदारी की। गेल के आउट होने के बाद राहुल ने अर्धशतक जमाया। बता दें कि गेल के आउट होने के बाद राहुल को दीपक हूडा (64) के रूप में अच्‍छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। हूडा ने 28 गेंदों में चार चौके और 6 छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। मॉरिस ने पराग के हाथों कैच आउट कराकर हूडा की पारी का अंत किया।