श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त किये बायो बबल के नियम, खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ी

England v Sri Lanka
England v Sri Lanka

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने बायो बबल को कोविड प्रोटोकॉल को लेकर अपने खिलाड़ियों पर कड़े नियम जारी करने के आदेश दे दिए है। हाल में श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) के तीन खिलाड़ियों को बायो बबल का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया था और इन खिलाड़ियों को तुरंत सस्पेंड कर श्रीलंका आने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों की लापरवाही देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बायो बबल के नियम और भी सख्त कर दिए हैं। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ी अब केवल होटल से मैदान और मैदान से होटल वापस आ सकते हैं। इसके अलावा वह कहीं भी नहीं जा सकते।

Ad

यह भी पढ़ें - श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को मिली बड़ी सज़ा, इंग्लैंड से वापस भेजा जाएगा

श्रीलंका के एक पत्रकार की खबर के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले टीम के खिलाड़ियों को राहत दी हुई थी जिसमें खिलाड़ी डरहम में नदी के पास और कार्डिफ में एक किलोमीटर के दायरे में कहीं भी घूम सकते थे। लेकिन अब यह सभी राहत भरे फैसले वापस ले लिए गए हैं। खिलाड़ी अब केवल होटल और मैदान तक ही सीमित रहेंगे। इसके अलावा कहीं नहीं जायेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुसल मेंडिस (Kusal Mendis), निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) और दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को बायो बबल तोड़ने के लिए सस्पेंड कर दिया था।

यह भी पढ़ें - टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, श्रीलंका दौरे पर होटल स्टाफ का बड़ा फैसला

तत्काल प्रभाव से बायो बबल तोड़ने वाले तीनों खिलाड़ी आज श्रीलंका लौटेंगे

डरहम में जब ये खिलाड़ी बायो बबल की धज्जियां उड़ाकर शर्मनाक हरकत कर रहे थे, तो एक फैन ने उनका ये वीडियो कैप्चर कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी इस घटना पर बड़ा कदम उठाया और तीनों खिलाड़ियों को तुरंत अपने देश बुलाया है। ये सभी खिलाड़ी सालों बाद इकॉनमी क्लास में सफ़र कर श्रीलंका लौटेंगे और फिर 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे। इन खिलाड़ियों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इन पर बड़ी कार्यवाई कर सकता है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications