Haris Rauf and Muzna Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ इन दिनों काफी चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि उनके चर्चा में चलने का कारण उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि एक फैन के साथ झगड़ा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें हारिस रऊफ अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के सड़क पर घूमते नजर आते हैं। हारिस को देख एक फैन उनसे तस्वीर लेने को कहता है पर देखते ही देखते रऊफ काफी गुस्से में आ जाते हैं और फैन से लड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
हारिस रऊफ को रोकने का लड़ाई से रोकने का प्रयास उनकी पत्नी मुजना मसूद मलिक करती हैं। हालांकि हारिस नहीं रुकते हैं। अब हारिस का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी मुजना की भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में आज हम आपको हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक की लव स्टोरी बारे में बताएंगे।
बहुत दिलचस्प है हारिस रऊफ और मुजना की लव स्टोरी
हारिस रऊफ ने साल 2022 में अपनी मुजना मसूद मलिक से शादी की थी। हारिस और मुजना स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। शादी से पहले मुजना मसूद मॉडलिंग करती थीं। मुजना की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
![(Photo Courtesy: muznamasood.malik Instagram)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/607e2-17187162451741-1920.jpg 1920w)
हारिस रऊफ और मुजना की लव स्टोरी की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही हुई थी। दोनों स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि शादी तक पहुंचने के लिए हारिस ने काफी संघर्ष किया और क्रिकेट जगत में सफल होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध पाए।
![(Photo Courtesy: muznamasood.malik Instagram)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/b220e-17187162761898-1920.jpg 1920w)
पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले हारिस रऊफ ने काफी संघर्ष किया। वह अपनी फीस भरने के लिए साप्ताहिक मार्केट में स्नैक्स बेचते थे। हारिस लंबे समय तक मोबाइल की दुकान पर भी काम कर चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले टेप बॉल क्रिकेट खेलते थे।
![(Photo Courtesy: muznamasood.malik Instagram)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/06/c4f41-17187162984271-1920.jpg 1920w)
हारिस रऊफ की पत्नी मुजना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मुजना सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इसका खुलासा खुद रऊफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी के नाम से कई फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं।