आईपीएल सहित दुनिया भर में होने वाली विभिन्न टी-20 लीग्स में बल्लेबाज़ों का ही बोलबाला रहता है और फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप को गेंदबाज़ों की कब्रगाह माना जाता है। लेकिन यह बात दुनिया के प्रत्येक गेंदबाज़ पर फिट नहीं बैठती है। एक बेहतरीन गेंदबाज़ वो है जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरी नियंत्रता से सटीक गेंदबाज़ी करता रहे। जब परिस्थितियां गेंदबाज़ों के अनुकूल नहीं होतीं, उस समय एक अच्छा गेंदबाज़ अपनी लाइन और लेंथ को नियंत्रित रखते हुए लगातार सीधे विकेट पर गेंदबाज़ी करता है, इस स्थिति में विपक्षी बल्लेबाज़ को ना कोई गलती कर अपना विकेट गंवा देता है।
आईपीएल इतिहास में कई उदाहरण हमें मिलते हैं जब विपरीत परिस्थितियों में भी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए हैं। तो आइये एक नज़र डालते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बारे में:
शीर्ष 10 | खिलाड़ी | मैच | पारियां | विकेट |
1 | लसिथ मलिंगा | 110 | 110 | 154 |
2 | अमित मिश्रा | 136 | 136 | 146 |
3 | पियूष चावला | 144 | 143 | 140 |
4 | ड्वेन ब्रावो | 122 | 118 | 136 |
5 | हरभजन सिंह | 149 | 145 | 134 |
6 | भुवनेश्वर कुमार | 102 | 102 | 120 |
7 | सुनील नारेन | 98 | 97 | 112 |
8 | उमेश यादव | 107 | 111 | 111 |
9 | रविचंद्रन अश्विन | 125 | 122 | 110 |
10 | आशीष नेहरा | 88 | 87 | 105 |