क्विंटन डी कॉक को बनाया गया दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट कप्तान

क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक

Ad

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने आगामी सीजन के लिए क्विंटन डी कॉक को टेस्ट कप्तान बना दिया है। इससे पहले क्विंटन डी कॉक को दक्षिण अफ्रीका के लिए सफेद गेंद क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। आगामी सीरीज की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस महीने आएगी। इसकी पुष्टि दोनों बोर्ड पहले ही कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का ऐलान भी किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। अनकैप खिलाड़ी सैरेल एरवी, ग्लेंटन स्टर्मन, काइल वेरियने को दक्षिण अफ़्रीकी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा वियान मडलर अपनी चोट से ठीक होकर वापस आ गए हैं। कगिसो रबाडा और ड्वेन प्रिटोरियस का नाम शामिल नहीं किया गया है। उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है और ठीक होते ही आगामी समय में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, एडेन मार्करम, फाफ डू प्लेसी, ब्युरेन हेंड्रिक्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रैसी वैन डर डुसेन, सैरेल एरवी, एनरिक नॉर्टजे, ग्लेंटन स्टर्मन, वियाम मल्डर, कीगान पीटरसन, काइल वेरेयने।

श्रीलंका क्रिकेट की मेडिकल यूनिट ने कोरोना से सुरक्षा के जायजा लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए स्थिति उपयुक्त बताई। इसके बाद दोनों बोर्ड ने बात करके तय समय पर ही टेस्ट सीरीज का आयोजन करने के लिए सहमति जताई। श्रीलंका की टीम भी कोरोना वायरस के कारण पिछले आठ महीनों से किसी भी तरह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाई है।

डी कॉक
डी कॉक

हाल ही में इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई थे लेकिन वनडे सीरीज खेले बिना ही स्वदेश लौट गई। दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने यह कदम उठाया था। कुछ खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसके बाद इंग्लैंड बोर्ड ने दौरा बीच में छोड़ने का फैसला लिया।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications