3 बड़े खिलाड़ी जिनके लिए RCB कर सकती है IPL 2025 मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का इस्तेमाल

PL 2024: Rajasthan Royals Vs Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं

RCB Can use RTM card for these 3 players in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन नजदीक आने के साथ ही फैंस के मन में इसको लेकर उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस खिलाड़ियों के चयन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। मेगा ऑक्शन की बात करें तो संभवतः सभी टीम को कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि ऑक्शन में आरटीएम कार्ड (राइट टू मैच) की भी वापसी होगी, जिसकी मदद से सभी फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान अपने खिलाड़ियों को वापस खरीदने का भी विकल्प मिलता है।

आरसीबी में विराट कोहली और पेसर मोहम्मद सिराज जैसे अन्य बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनको फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है। हालांकि, इसके विपरीत कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनको रिलीज भी करना पड़ सकता है लेकिन उनमें से कुछ के लिए आरसीबी आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

RCB इन तीन खिलाड़ियों के लिए कर सकती है आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल

3. यश दयाल

आरसीबी ने तेज गेंदबाज यश दयाल को आईपीएल 2024 नीलामी में 5 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। यश ने आईपीएल 2024 में 9.14 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च कर 15 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, मेगा ऑक्शन में आरसीबी अधिक कीमत लेकर जाना चाहेगी और संभवतः यश दयाल के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। यश का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने यूपी टी20 लीग में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की।

2. विल जैक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स को आरसीबी ने आईपीएल 2024 में 3.2 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतक जड़ते हुए 8 मैचों में 230 रन बनाए थे। जैक्स गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और इसी के चलते आरसीबी उन्हें जाने नहीं देगी। हालांकि, उन्हें रिटेन करना आरसीबी के लिए काफी मुश्किल हो सकता है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है।

3. रजत पाटीदार

रजत पाटीदार आईपीएल 2022 से लगातार आरसीबी का हिस्सा हैं। रजत ने आईपीएल 2022 में शानदार शतक जड़ते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद से आरसीबी ने उन्हें रिलीज नहीं किया। हालांकि, 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन के चलते आरसीबी के लिए यह मुश्किल भरा फैसला होने वाला है। दरअसल, रिटेन किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और मोहम्मद सिराज संभवतः आरसीबी की पहली पसंद होंगे और ऐसे में अन्य के लिए आरसीबी विदेशी खिलाड़ियों की ओर रुख कर सकती है। इस स्थिति में पाटीदार आरसीबी से रिलीज हो सकते हैं, लेकिन टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now