RCB के पूर्व खिलाड़ी पर भड़के फैंस, ग्लेन मैक्सवेल को लेकर दी थी ये प्रतिक्रिया, जमकर किया गया ट्रोल

ग्लेन मैक्सवेल की आलोचना करने पर पार्थिव पटेल पर भड़के फैंस (Photo Credit - IPL)
ग्लेन मैक्सवेल की आलोचना करने पर पार्थिव पटेल पर भड़के फैंस (Photo Credit - IPL)

Parthiv Patel on Glenn Maxwell : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अच्छा नहीं रहा है। वो लगातार फ्लॉप रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और इसी वजह से आरसीबी के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने उनको लेकर एक तीखी बात कह दी। उन्होंने मैक्सवेल को आईपीएल इतिहास का सबसे ओवररेटेड खिलाड़ी बताया है।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा था और एक भी मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वो तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। मैक्सवेल आईपीएल 2024 में 8 मैचों की 7 पारियों में अभी तक केवल 36 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र एक ही छक्का लगा है। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक भी ले लिया था लेकिन पिछले कुछ मैचों से फिर वापसी की है। हालांकि अभी भी मैक्सवेल के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल को लेकर पार्थिव पटेल का बयान

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल फ्लॉप रहे। इसी वजह से पार्थिव पटेल ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें आईपीएल का सबसे ओवररेटेड खिलाड़ी बता दिया। उन्होंने कहा,

ग्लेन मैक्सवेल...वो आईपीएल इतिहास के सबसे ओवररेटेड खिलाड़ी हैं।

वहीं पार्थिव पटेल के इस बयान के बाद कुछ फैंस ने उनकी आलोचना भी की।

नहीं ग्लेन मैक्सवेल ऐसा नहीं हैं। एक क्रिकेटर का ये शर्मनाक ट्वीट है जो रेगुलर ट्रोल्स की तरह बात कर रहा है।
Ad
तीन सीजन तक ग्लेन मैक्सवेल से ज्यादा रन किसी ने नहीं बनाए थे। वो 2014 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर थे और 2017 का सीजन भी उनका अच्छा रहा था। कुल मिलाकर 10 में से 5 सीजन उनका अच्छा गया है। डगआउट एक्सपर्ट से इससे बेहतर की उम्मीद थी।
Ad
ये पार्थिव पटेल के आईपीएल में आंकड़े हैं। किसी की आलोचना करने से पहले थोड़ा शर्म करिए।
Ad
खिलाड़ियों के ऊपर बोलने वाले आप आखिरी शख्स होने चाहिए। हर किसी का खराब दौर आता है। मैंने तो आपको कभी भी 120 प्लस की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नहीं देखा।
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications