3 टीमें जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ उतरेंगी, बड़े प्लेयर्स को बनाएंगी निशाना?

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

3 Teams with most purse money IPL 2025 Mega Auction: बीते गुरुवार (31 अक्टूबर) को सभी 10 फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट सामने आई। ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले 5 से 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि, इतने ही खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए हर फ्रेंचाइजी को मोटी रकम खर्च करनी पड़ी है।

Ad

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी रिटेंशन पर 75 करोड़ रूपये तक खर्च कर सकती थीं। वही, इस बार मेगा ऑक्शन के लिए बोर्ड द्वारा सभी फ्रेंचाइजी की पर्स मनी 120 करोड़ रूपये तय हुई है। आइए जानते हैं उन तीन फ्रेंचाइजी के बारे में जो इस बार मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ उतरेंगी।

इन 3 फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू है सबसे ज्यादा

3. लखनऊ सुपर जायंट्स (69 करोड़)

आईपीएल 2022 में दो टीमें इस मेगा लीग का हिस्सा बनी थीं, इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम भी शामिल था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी ने रिटेन करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च पूरन के ऊपर किए हैं। वह 21 करोड़ में रिटेन हुए हैं। हालांकि, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी के पास अच्छी-खासी पर्स वैल्यू बाकी है। मेगा ऑक्शन में LSG 69 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी।

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (83 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक आईपीएल में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। आरसीबी ने विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। आरसीबी की पर्स मनी में अब 83 करोड़ रूपये बचे हैं।

1. पंजाब किंग्स (110.5 करोड़)

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह फ्रेंचाइजी के साथ बरकरार हैं। मेगा ऑक्शन में पंजाब सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी। फ्रेंचाइजी के पर्स में अभी भी 110.5 करोड़ रूपये बचे हुए हैं। पंजाब के पास ऑक्शन में खुलकर पैसे खर्च करने की आजादी होगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications