Rishabh Pant Sister Sakshi Pant birthday: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की बहन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साक्षी लगातार अपने बर्थडे विश से जुड़ी पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। खूबसूरती के मामले में साक्षी किसी से कम नहीं हैं, वह अक्सर तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।जन्मदिन के खास मौके पर साक्षी ने आज मंगलवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में हैप्पी बर्थडे टू मी लिखा। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साक्षी की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के अलावा उनके मंगेतर अकिंत भी शामिल हुए। इस साल की शुरूआत में ही साक्षी और अंकित ने सगाई की थी। इसी कड़ी में आपको साक्षी के ऐजुकेशन और अन्य बातों के बारे में बताएंगे।ऋषभ से दो साल बड़ी हैं साक्षीसाक्षी अपने भाई ऋषभ से दो साल बड़ी हैं, साक्षी का जन्म 24 दिसंबर 1994 को उत्‍तराखंड में हुआ था। वहीं ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था। साक्षी लंदन में रहती हैं। साक्षी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने देहरादून से स्‍कूली पढ़ाई करने के बाद इंग्‍लैंड की यूनिवर्सिटी से एमएससी प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।साल 2019 तक साक्षी ने भारत में रहकर एडमिनिस्‍ट्रेशन, टीम वर्क, कस्‍टमर सेटिसफिकेशन के स्किल्‍स सीखे। साक्षी इंग्‍लैंड की कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। साक्षी कई इंटरव्यू के दौरान कह चुकी हैं कि मैं ऋषभ से बड़ी हूं लेकिन वह मुझे दीदी नहीं कहता है। दोनों भाई- बहन आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। कई इंटरव्यू में साक्षी अपने और ऋषभ के बारे में बता चुकी हैं। मैच के दौरान भी साक्षी कई बार अपने भाई हौसला बढ़ाते हुए स्टेडियम में स्पॉट हो चुकी हैं। View this post on Instagram Instagram Postसाल की शुरूआत में ही बॉयफ्रैंड से की सगाईसाक्षी बास्‍केटबॉल फैन हैं और उन्‍होंने कॉलेज लेवल पर कई टूर्नामेंट जीते हैं। उन्‍हें एडवेंचर एक्टिविटीज भी काफी पसंद है। साक्षी ने इस साल की शुरूआत 5 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेड अकिंत से सगाई की है। बता दें कि अंकित और साक्षी एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। साक्षी और अंकित अक्सर एक साथ एंजॉय करते नजर आते हैं। साक्षी की बर्थडे पार्टी को भी अंकित काफी एंजॉय करते दिखे।