रोहित शर्मा द्वारा वनडे में लगाए गए 3 सबसे तेज शतक, इंग्लैंड को कई बार बना चुके हैं अपना शिकार

Neeraj
India v England - 2nd ODI - Source: Getty
India v England - 2nd ODI - Source: Getty

Rohit Sharma fastest ODI hundreds: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने बड़ी आसानी से 305 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया। लगातार दूसरा वनडे जीतते हुए भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। इस मुकाबले में लंबे समय बाद रोहित बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस मैच में शतक लगाया। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कई सारे रिकॉर्ड्स बनाए। रोहित का ये शतक बहुत कम गेंदों में भी आया। इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं वनडे में रोहित द्वारा लगाए गए तीन सबसे तेज शतकों पर।

Ad

#3 बनाम इंग्लैंड (82 गेंद)

2018 में इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे मैच में ही भारतीय टीम 269 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ऐसे में रोहित ने केवल 82 गेंद में ही शतक जड़ दिया और अपनी इस बेहतरीन पारी के साथ भारत को बड़ी आसानी से मैच में जीत दिलाई। यह रोहित द्वारा वनडे में लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे क्रिकेट में 82 गेंद में शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने 2023 में इंदौर के मैदान में ऐसा किया था।

#2 बनाम इंग्लैंड (76 गेंद)

इंग्लैंड के खिलाफ कटक के मैदान में रोहित ने केवल 76 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए रोहित ने सात छक्के लगाए थे। यह वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे तेज शतक है। रोहित ने इस मैच में 90 गेंद में 119 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल रहे। लंबे इंतजार के बाद आए इस शतक ने जहां रोहित के आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया है तो वही उनके फैंस को काफी खुशियां दी हैं।

#1 बनाम अफगानिस्तान (63 गेंद)

2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में रोहित एक अलग अंदाज में नजर आए थे। सभी मैचों में रोहित ने पहले गेंद से ही काफी आक्रामक रुख अपनाया था और विपक्षी टीमों को बैकफुट पर भेजने का काम किया था। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत को 273 रनों का लक्ष्य मिला था।

जवाब में रोहित ने भारत को धुआंधार शुरुआत दिला दी थी। केवल 63 गेंद में अपना शतक पूरा करके रोहित ने अफगानिस्तान के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा था। वनडे क्रिकेट में यह रोहित द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। रोहित ने इस मैच में 84 गेंद में 131 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications