रोहित शर्मा ने Hardik Pandya की कप्तानी में खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, पहली बार ये बयान आया सामने

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं
रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं

Rohit Sharma on MI Captaincy : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनसे जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबकुछ आपके हिसाब से नहीं होता है और ये जीवन का एक हिस्सा है।

Ad

आईपीएल 2024 से पहले दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। पहले हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते थे लेकिन अब रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना पड़ रहा है।

ये जीवन का एक हिस्सा है - रोहित शर्मा

रोहित शर्मा से जब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

ये जीवन का एक हिस्सा है। सबकुछ आपके हिसाब से नहीं होगा। ये मेरे लिए बेहतरीन अनुभव रहा है। इससे पहले भी जब मैं कप्तान नहीं था तो कई सारे कप्तानों के अंडर में खेला था। ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है।

रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 2013 में मिड-सीजन के दौरान टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले 11 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही वजह है कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। टीम 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। मुंबई इंडियंस को अब प्लेऑफ में जाने के लिए अपने तो बचे हुए सारे मैच जीतने ही होंगे, बल्कि दूसरी टीमों पर भी डिपेंड रहना होगा। यहां से एक भी मैच हारने पर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी। इसी वजह से हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications