रोहित शर्मा ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी इंजरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि ये केवल एक निगल था और ज्यादा सीरियस चोट नहीं है। रोहित शर्मा के मुताबिक वो अगले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा जब चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए तो किरोन पोलार्ड ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। मैच के बाद डैनी मॉरिसन ने रोहित शर्मा से उनकी इंजरी को लेकर सवाल पूछा। हालांकि रोहित शर्मा ने इंजरी को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया लेकिन ये जरुर कहा कि उनकी चोट गहरी नहीं है। उन्होंने कहा,

ये बिल्कुल ठीक है। ये केवल छोटा सा निगल है और ओके रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के "नो बॉल" को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा के ऊपर लगा स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना

रोहित शर्मा के लिए ये मुकाबला किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं रहा। एक तरफ जहां उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और वो इंजरी का शिकार हो गए। वहीं दूसरी तरफ उनके ऊपर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया। रोहित शर्मा के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया गया है। इस सीजन रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर ये पहली गलती है।

मुंबई इंडियंस की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। अभी तक टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खराब बैटिंग के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा चाहेंगे कि आने वाले मुकाबलों में वो पूरी तरफ फिट रहें और ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं।

ये भी पढ़ें: जयंत यादव ने ब्रेक के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications