IPL Records: मौजूदा समय में भारत में इंडियंन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आयोजन हो रहा है, जो अब दूसरे फेज में है। टूर्नामेंट में आज 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले खेलते हुए MI की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, अपनी इस छोटी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, रोहित शर्मा तीसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 ओपनर्स के बारे बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल में अपनी पारी की पहली दोनों गेंदों पर छक्के लगाए।
3. रोहित शर्मा बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2025)
इस मुकाबले में रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन MI की पारी की शुरुआत करने उतरे। हिटमैन को तीसरे ओवर में स्ट्राइक मिली। ये ओवर मयंक यादव ने किया और पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद रोहित ने पहली लीगल गेंद पर धमाकेदार शॉट लगाया और गेंद को स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचाकर 6 रन बटोरे। मयंक ने ओवर की दूसरी गेंद जो कि शॉर्ट थी, उसे भी स्क्वायर लेग के पार मारा, इस बार उन्होंने 79 मीटर लम्बा छक्का लगाया। इस तरह रोहित ने अपनी पारी की पहली दोनों गेंदों पर छक्के बटोरे। हालांकि, इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शॉर्ट थर्ड पर लपके गए थे।
2. यशस्वी जायसवाल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2023)
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने ये कारनामा 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करके दिखाया था। IPL 2025 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई थी, जिसमें जायसवाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए थे। अपनी इस पारी की शुरुआत की पहली दोनों गेंदों पर जायसवाल ने छक्के लगाए थे। उन्होंने अपने इस कमाल के नॉक में कुल 5 छक्के लगाए थे। RR ने इस मैच को 9 विकेट से जीता था।
1. विराट कोहली बनाम राजस्थान रॉयल्स (2019)
IPL में सबसे पहली बार इस अद्भुत कारनामे को विराट कोहली ने किया था। IPL 2019 का 49वां मैच आरसीबी और आरआर के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में किंग कोहली ने अपनी पारी की पहली दोनों गेंदों पर छक्के उड़ाए थे। उन्होंने 7 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। इस मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।