5 खिलाड़ी जो LLC 2024 ऑक्शन में बिके सबसे महंगे 

Neeraj
Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

Most Expensive Players of Legends Leauge Cricket 2024 Auction: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का आयोजन अगले महीने 20 सितम्बर से शुरू होने वाला है। तीसरे सीजन के लिए आज दिल्ली में एक मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें कई देशी और विदेशी रिटायर्ड खिलाड़ियों के ऊपर जमकर पैसों की बारिश हुई। इस बार का सीजन थोड़ा अलग होगा एवं फैंस को और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा।

ऑक्शन में सभी 6 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 97 खिलाड़ियों को साइन किया है। इस दौरान श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर इसुरु उदाना सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। वहीं, धवल कुलकर्णी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में पहले नंबर पर रहे। इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके।

5 खिलाड़ी जो LLC 2024 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके

5. धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी ने इसी साल फरवरी में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 35 वर्षीय इस गेंदबाज को ऑक्शन में इंडिया कैपिटल्स ने 50 लाख की मोटी रकम खर्च करके अपने दल में शामिल किया। धवल कुलकर्णी पहली बार इस टूर्नमेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

4. रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर कितने खतरनाक खिलाड़ी इस बात से हर कोई अच्छे से वाकिफ है। शायद यही वजह है कि ऑक्शन में भी उनकी काफी डिमांड रही। हालांकि, आखिरी में टेलर को कोणार्क सूर्यास 50.34 लाख में खरीद लिया।

3. डेनियल क्रिश्चियन

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन में मणिपाल टाइगर्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इस फ्रेंचाइजी ने क्रिश्चियन को खरीदने के लिए 56.95 लाख रूपये की राशि खर्च की।

2. चाडविक वाल्टन

चाडविक वाल्टन वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर भले ही ज्यादा लम्बा नहीं रहा था, लेकिन इस बल्लेबाज को दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलने का काफी अनुभव है। इसी वजह सेअर्बनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए जरा भी संकोच नहीं किया। हालांकि, इसके लिए फ्रेंचाइजी को 60 लाख रूपये खर्च करने पड़े।

1. इसुरु उदाना

श्रीलंका के पूर्वऑलराउंडर इसुरु उदाना LLC 2024 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने उदाना को खरीदने के लिए 62 लाख रूपये खर्च किए। टी20 फॉर्मेट में उदाना का रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वह गेंद और बल्ले दोनों के साथ बढ़िया प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हैदराबाद की टीम को उदाना के अनुभव को भरपूर फायदा मिलेगा।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications