मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच ने मोहम्मद सिराज और शाहीन अफरीदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Pakistan v South Africa - ICC Men
Pakistan v South Africa - ICC Men's Cricket World Cup India 2023

मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने वर्तमान समय के गेंदबाजों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोहम्मद सिराज और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाजों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये काफी जबरदस्त गेंदबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य गेंदबाजों के भी नाम लिए।

शेन बॉन्ड की अगर बात करें तो वो 9 सालों तक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ लिया है। बॉन्ड की जगह लसिथ मलिंगा मुंबई के गेंदबाजी कोच बने हैं। शेन बॉन्ड अब राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़ गए हैं।

शाहीन शाह अफरीदी से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं - शेन बॉन्ड

स्पोर्टस्टार से बातचीत के दौरान शेन बॉन्ड ने युवा गेंदबाजों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

ये काफी अच्छी चीज है कि बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी पहले इंटरनेशनल प्लेयर बने और अब वर्ल्ड क्लास प्लेयर बन चुके हैं। मुंबई इंडियंस में मेरे 9 साल काफी बेहतरीन रहे। ओवरऑल अगर बात करें तो मोहम्मद सिराज इस वक्त काफी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी तेजी से आगे जा रहे हैं। लोग ये भूल जाते हैं कि वो अभी कितने युवा हैं। उनको थोड़ी इंजरी की दिक्कत हुई थी लेकिन ये भी देखना चाहिए कि वो 23 साल के हैं। उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा भी कई और युवा तेज गेंदबाज निकलकर सामने आए हैं। जैसे दिलशान मदुशंका और गेराल्ड कोएट्जे काफी बेहतरीन पेसर हैं।

आपको बता दें कि शेन बॉन्ड ने 2015 से 2023 तक मुंबई इंडियंस के साथ काम किया और 2015, 2017, 2019 और 2020 में उनकी खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि अब वो राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले दो सीजन में तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा ने निभाई थी लेकिन अब वो मुंबई इंडियंस की टीम में चले गए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now