शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब 

शिखर धवन ने ट्वीट कर अफरीदी को दिया करारा जवाब
शिखर धवन ने ट्वीट कर अफरीदी को दिया करारा जवाब

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को कश्मीर को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर करारा जवाब देते हुए उनका मजाक उड़ाया है। शिखर धवन के अलावा युवराज सिंह ने भी अफरीदी की भी कड़ी आलोचना की है और कहा है वो उनकी दोबारा कभी भी मदद नहीं करेंगे। शिखर धवन और युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए अफरीदी की आलोचना की है।

Ad

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के एक वीडियो ने काफी विवाद खड़ा किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और साथ ही में कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया।

शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी की वीडियो को लेकर ट्वीट किया:

"इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहिए 22 करोड़ ले आओ, हमारे एक सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती अपने आप कर लेना।"
Ad

युवराज सिंह ने शाहिद अफरीदी को लेकर कहा,

"शाहिद अफरीदी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो कमेंट किया, उससे काफी निराश हूं। एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते, जो देश के लिए खेला है, मैं ऐसे बयान को कभी स्वीकार नहीं कर सकता। मैंने मानवता के कारण मदद के लिए अपील की थी, लेकिन दोबारा कभी ऐसा नहीं करूंगा।"

Ad

शिखर धवन से पहले हरभजन सिंह ने भी शाहिद अफरीदी की जमकर आलोचना की थी

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी की कड़ी आलोचना करते हुआ कहा था कि उन्होंने अफरीदी को दोस्त समझकर बड़ी गलती की थी। अब उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान से कोई भी रिश्ता नहीं है और न ही उनकी तरफ से कोई कोई भी मदद की जाएगी।

आपको बता दें कि पिछले महीने युवराज सिंह और हरभजन सिंह की शाहिद अफरीदी फाउंडेशन की मदद करने के लिए काफी आलोचना की गई थी। हालांकि अब जब अफरीदी ने फिर से भारत विरोधी बयान दिया है, तो इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सामने आकर अफरीदी की आलोचना की है और कहा है कि वो कभी भी अफरीदी की मदद नहीं करेंगे।

इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, तो वहीं अफरीदी का इस तरह का बयान काफी हैरान करने वाला है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अफरीदी को इस बयान के बाद जोकर तक कह दिया था। अफरीदी पहले भी भारत विरोधी बयान देने के कारण आलोचना का शिकार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने की शाहिद अफरीदी की आलोचना

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications