Sri Lanka Faces Biggest Defeat Against Australia : ऑस्ट्रेलिया ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को बुरी तरह से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक पारी और 242 रनों के अंतर से जबरदस्त जीत हासिल की। यह श्रीलंका की टेस्ट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का ही प्रदर्शन इस मैच में काफी खराब रहा। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में काफी जबरदस्त खेल दिखाया।उस्मान ख्वाजा ने जड़ा जबरदस्त दोहरा शतकऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 654 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और पारी डिक्लेयर कर दी थी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 352 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 232 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 40 गेंद पर 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 251 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 141 रन बनाए थे। जोश इंग्लिस ने भी 94 गेंद पर 102 रनों की पारी खेली थी।इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 165 रन ही बना सकी थी। टीम के लिए दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 165 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुहनेमान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 5 विकेट चटकाए। नाथन लियोन ने भी 3 विकेट लिए। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में भी सिर्फ 247 रन ही बना सकी। कुहनेमान ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 4 विकेट लिए और नाथन लियोन ने उनका अच्छा साथ देते हुए 4 विकेट निकाले।ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का रिकॉर्डइस तरह श्रीलंका को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले श्रीलंका को भारत के खिलाफ 2017 में नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से हार मिली थी। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है और श्रीलंका को सबसे बड़ी हार देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।