दक्षिण अफ्रीका में खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, मैच को बीच में रोककर किया रद्द

Ad

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुआ, इसके बाद मैच को बीच में रोक दिया गया। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम के छह सदस्य इस मुकाबले में खेल रहे थे। इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सदस्य कोरोना संक्रमित हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान ऐसा हुआ था।

हालांकि श्रीलंका के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इससे शायद कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फिर से विचार करती है, तो मेजबान टीम के लिए यह आश्चर्य की बात होगी। इंग्लैंड की टीम भी इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे को बीच में ही छोड़कर चली गई थी।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज अहम

श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने ट्वीट करते हुए कहा कि खिलाड़ी सोमवार को श्रीलंका दौरे पर आने के लिए तैयार हैं। हालांकि श्रीलंका दौरे को ध्यान में रखते हुए ही दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने प्रथम श्रेणी मैच को बीच में ही रोक दिया। श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका में आकर खेले, यह उनके लिए ज्यादा जरूरी है। श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से एक रिलीज में कहा गया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हालांकि दौरा रद्द होने के बारे में श्रीलंका क्रिकेट ने कोई कमेन्ट नहीं किया। इसका सीधा अर्थ यही है कि श्रीलंका टीम वहां दौरा करेगी।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज बीच में ही छोड़कर चली गई थी। इसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नाराजगी भी जताई थी। लगातार बायो बबल में कोरोना की दस्तक से परेशान होकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को बीच में ही रद्द करने का निर्णय लिया।

श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ करेगी। देखना होगा कि सुरक्षा मानकों के लिए क्या उपाय किये जाते हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications