फाफ डू प्लेसी ने बनाए 199 रन, सेंचुरियन टेस्ट में श्रीलंका की स्थिति हुई खराब

फाफ डू प्लेसी
फाफ डू प्लेसी

सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका (Sri Lanka) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दो विकेट खोकर 65 रन बनाए। दिनेश चाँडीमल 21 और कुसल परेरा 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका की टीम अब भी दक्षिण अफ्रीका से 160 रन पीछे है और उन्हें पारी से भी हारना पड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 621 रन बनाए।

दिन की शुरुआत में 317/4 से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टेम्बा बवुमा अर्धशतक जड़ने के बाद 71 रन पर पवेलियन लौटे लेकिन फाफ डू प्लेसी ने एक छोर पकड़कर शानदार बल्लेबाजी की वह शतक के बाद भी डटे रहे। उनका साथ देते हुए केशव महाराज ने उम्दा बल्लेबाजी की। महाराज ने भी 73 रन बनाए। फाफ डू प्लेसी दोहरा शतक जड़ने से एक रन दूर रह गए और हसारंगा की गेंद पर 199 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाने का मलाल उन्हें जरुर होगा। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 621 रन पर समाप्त हुई और श्रीलंका के ऊपर उन्हें 225 रन की लीड मिली। श्रीलंका के लिए हसारंगा ने 4 और फर्नान्डो ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में दूसरी पारी में खेलते हुए श्रीलंका की टीम को शुरुआत में ही झटके लगे। दिमुथ करुणारत्ने 6 और कुसल मेंडिस जीरो रन पर आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 22 रन था। वहां से दिनेश चाँडीमल और कुसल परेरा ने स्कोर को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों का सामना किया और कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने संभलकर खेलते हुए अंतिम सेशन का समय निकाल दिया। चाँडीमल 21 और परेरा 33 रन बनाकर अविजित लौटे। श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है और अभी वे दक्षिण अफ्रीका से 160 रन पीछे हैं। लुंगी एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका: 396/10, 65/2

दक्षिण अफ्रीका पहली पारी: 621/10

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications