श्रीलंका की टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय समय पर ही होगा

श्रीलंका टीम
श्रीलंका टीम

Ad

श्रीलंका का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगा, यह संयुक्त रूप से दोनों क्रिकेट बोर्ड द्वारा तय किया गया था। बोर्ड ने नमल राजपक्षे के साथ विस्तृत चर्चा की और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति के बारे में श्रीलंका के खेल मंत्री से अवगत कराया। हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने कोरोना वायरस के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में ही छोड़ दिया था।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने फ्यूचर टूर के लिए किये गए डिस्कशन के बाद एक रिलीज जारी की और श्रीलंका के दक्षिण अफ्रीका दौरे को तय समय पर ही करने की पुष्टि की। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल यूनिट ने वहां जायजा लिया, इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी बोर्ड ने दौरे की पुष्टि की।

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में छोड़ा था

दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम ने दौरा बीच में ही छोड़ दिया था। टी20 सीरीज खेलने के बाद कोरोना वायरस ने दोनों टीमों को परेशान किया और वनडे सीरीज नहीं हो पाई। पहले वनडे शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद मैच को आगे तय किया गया। उस समय स्टाफ मेम्बर किसी कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आया। इसके बाद पहला मैच ही रद्द कर दिया गया। दूसरा मैच तय हुआ तब इंग्लिश खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरा रद्द करने का फैसला लिया और इंग्लिश टीम वापस लौट गई। बायो बबल के बाद भी इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए। यही हाल दक्षिण अफ़्रीकी टीम का रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होने के बाद यह पहली बार देखा गया जब किसी सीरीज में इस तरह सुरक्षा स्थिति में मुश्किल हुई हो।

दक्षिण अफ्रीका को इस सीरीज के रद्द होने से राजस्व नुकसान भी हुआ और दक्षिण अफ्रीका बोर्ड इंग्लिश बोर्ड के फैसले पर नाराज भी हुआ। श्रीलंका की टीम तय समय के अनुसार ही इस महीने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications