IPL 2025 Mega Auction : सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस करेगी रिटेन? बड़ा अपडेट आया सामने

Neeraj
लंबे समय से मुंबई का अहम हिस्सा हैं सूर्यकुमार (Photo Credit- X/@surya_14kumar)
लंबे समय से मुंबई का अहम हिस्सा हैं सूर्यकुमार यादव (Photo Credit- X/@surya_14kumar)

Suryakumar Yadav Mumbai Indians Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है। यही कारण है कि अब हलचल होनी शुरू हो गई है। खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर अब खबरें आनी लगातार शुरू हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस नीलामी से पहले किन्हें रिटेन करेगा यह काफी बड़ा सवाल है। हाल ही में हेड कोच मार्क बाउचर को हटाकर महेला जयवर्धने को वापस लाकर मुंबई ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।

Ad

सूर्यकुमार यादव को रिटेन करेगी मुंबई

Ad

पीटीआई के मुताबिक मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने का फैसला किया है। उन्हें किस राशि में रिटेन किया जा रहा है इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि, एक बात और साफ होती दिखी है कि इस सीजन भी वह टीम के कप्तान नहीं बन पाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस सीजन भी हार्दिक पांड्या को टीम के कप्तान के तौर पर ही रखा जाएगा। नेशनल टीम में हार्दिक को सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलना पड़ता हैं तो वहीं IPL में हार्दिक की कप्तानी में सूर्यकुमार खेलते दिखते हैं।

मुंबई के अन्य खिलाड़ियों की क्या है स्थिति?

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के साथ ही रोहित शर्मा को भी रिटेन किया जा रहा है। रोहित खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह का भी रिटेन होना तय है। इन चार स्टार खिलाड़ियों के लिए ही फ्रेंचाइजी को 61 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड को रिटेन किए जाने की बातें सामने आई हैं। इन पांच खिलाड़ियों में ही टीम के पूरे 75 करोड़ रूपये खर्च होंगे। हालांकि, एक बड़ी खबर ये है कि ईशान किशन को रिटेन नहीं किया जा रहा है।

ईशान किशन को नीलामी में भेजे जाने की तैयारी चल रही है, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें दोबारा खरीदने के लिए भी तैयार है। 2018 से ही किशन लगातार मुंबई की टीम का हिस्सा हैं और 2022 में तो उन्हें 15.25 करोड़ रूपये की बड़ी राशि में खरीदा गया था। यदि वह नीलामी में उतरे तो इस बार भी उनके पीछे कई टीमें पड़ने वाली हैं और उन्हें मोटी रकम मिल सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications