T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम और उनके द्वारा टी20 में किए गए प्रदर्शन पर नजर

श्रीलंका ने 2014 में पहली बार जीता था टी20 वर्ल्ड कप
श्रीलंका ने 2014 में पहली बार जीता था टी20 वर्ल्ड कप

श्रीलंका टीम (Sri Lanka) इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत 18 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ मैच के साथ करने वाली है। 20 अक्टूबर को वो दूसरा लीग मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाले हैं। श्रीलंका का आखिरी लीग मुकाबला 22 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।

2014 टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाली श्रीलंका टीम को सुपर 12 में पहुंचने के लिए लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम पहले दो मुकाबले अबू धाबी और आखिरी लीग मुकाबला शारजाह में खेलेगी।

T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:

दसुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दिनेश चंडीमल, दुश्मांथा चमीरा, अकीला धनंजय, अविष्का फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, पैथुम निसांका, कुसल परेरा, भानुका राजपक्सा, महीश थिकशाना।

श्रीलंका के खिलाड़ियों का T20I में प्रदर्शन कैसा है?

1- दसुन शनाका (कप्तान) - 49 मैचों में 611 रन और 15 विकेट।

2- धनंजय डी सिल्वा - 23 मैचों में 412 रन और 5 विकेट।

3- चरिथ असलंका - 3 मैचों में 64 रन।

4- दिनेश चंडीमल - 59 मैचों में 939 रन।

5- अविष्का फर्नान्डो - 22 मैचों में 273 रन।

6- कुसल परेरा - 52 मैचों में 1416 रन।

7- भानुका राजपक्सा - 10 मैचों में 165 रन।

8- महीश थिकशाना - 3 मैचों में एक विकेट।

9- वानिंदु हसरंगा - 25 मैचों में 200 रन और 36 विकेट।

10- दुष्मंथा चमीरा - 31 मैचों में 38 रन और 31 विकेट।

11- अकीला धनंजय - 31 मैचों में 61 रन और 28 विकेट।

12- लहिरू कुमारा - 7 मैचों में 6 विकेट और 5 रन।

13- बिनुरा फर्नांडो - 4 मैचों में 28 रन और 5 विकेट।

14- चमिका करुणारत्ने - 6 मैचों में 69 रन और एक विकेट।

15- पैथुम निसांका - 4 मैचों में 81 रन।

Quick Links

App download animated image Get the free App now