IND vs AFG मैच से पहले फिर चर्चा में अफगानिस्तान का 'White Board', टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

व्हाइट बोर्ड से भारत को रहना होगा सावधान (Photo Courtesy: BCCI and ICC)
व्हाइट बोर्ड से भारत को रहना होगा सावधान (Photo Courtesy: BCCI and ICC)

Afghanistan Team White Board: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारतीय टीम की चुनौती आज से शुरू होने वाली है। भारत सुपर 8 के पहले मुकाबले में आज अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के किंग्सटन ओवल में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने जमकर तैयारियां की है। अफगानिस्तान टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने प्रैक्टिस के दौरान व्हाइट बोर्ड का इस्तेमाल किया है। ट्रॉट द्वारा प्रैक्टिस के दौरान व्हाइट बोर्ड का इस्तेमाल करना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ad

व्हाइट बोर्ड से रहना होगा सावधान

यह पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट व्हाइट बोर्ड का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में व्हाइट बोर्ड का इस्तेमाल किया था और इस पर रन चेज के दौरान अफगानिस्तानी बल्लेबाजों के टारगेट लिखे थे। ट्रॉट द्वारा बोर्ड पर लिखे गए लक्ष्य को अफगानी बल्लेबाजों ने हासिल किया था और श्रीलंकाई टीम को अफगानिस्तान से मात दी थी।

अब भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जोनाथन ट्रॉट ने अपना व्हाइट बोर्ड निकाला है। आईसीसी ने अफगानिस्तान टीम के प्रैक्टिस सेशन की जो तस्वीरें शेयर की है। उसमें एक तस्वीर में ट्रॉट व्हाइट बोर्ड के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर कुछ लिखा हुआ भी है। ट्रॉट ने बोर्ड पर क्या लिखा है यह साफ तौर पर पता नहीं चल रहा है। हालांकि ट्रॉट की व्हाइट बोर्ड की रणनीति कितनी घातक साबित हो सकती है यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबको पता चल गया था। ऐसे में भारतीय टीम को ट्रॉट की इस रणनीति से सावधान रहना होगा।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए। जबकि टीम का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। ऐसे में भारतीय टीम अपने जीत के लय को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बरकरार रखना चाहेगी और सुपर 8 में भी अपने विजय रथ पर बने रहना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications