Watch Video: नेपाली बल्लेबाज ने एनरिक नॉर्खिया के उड़ाए होश, 105 मीटर लंबा छक्का जड़ गेंद को पहुंचाया स्टेडियम से बाहर

सोमपाल कामी ने जड़ा दमदार छक्का (Photo Courtesy: ICC Instagram)
सोमपाल कामी ने जड़ा दमदार छक्का (Photo Courtesy: ICC Instagram)

T20 World Cup 2024 Sompal Kami 105 meter Six against Anrich Nortje: नेपाल और दक्षिण अफ्रीका (Nepal vs South Africa) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें नेपाल को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Ad

दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही मुकाबला जीत गई लेकिन नेपाल की टीम ने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया। मैच के दौरान नेपाल टीम के बल्लेबाज सोमपाल कामी के एक शॉट की जमकर चर्चा हो रही है, ,जो उन्होंने मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर लगाया था।

सोमपाल कामी ने छक्का लगाकर गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर

नेपाल की पारी के 19वें ओवर में सोमपाल कामी ने एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर दमदार छक्का लगाया। इस ओवर की पांचवीं गेंद नॉर्खिया ने धीमी गति से डाली। गेंद को सोमपाल पहले ही भांप चुके थे। ऐसे में उन्होंने इस गेंद पर बल्ले को तेजी से घुमाया और दमदार शॉट लगाया। गेंद बल्ले से लगने के बाद दूर चली गई और अंत में स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। कामी का यह छक्का 105 मीटर लंबा रहा। उनके शानदार शॉट ने नॉर्खिया को भी चौंका कर रख दिया। आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी सोमपाल कामी के दमदार शॉट का वीडियो शेयर किया है।

Ad

सोमपाल कामी के इस शॉट से पहले नेपाल को जीत के लिए 8 गेंद में 16 रन की दरकार थी लेकिन इस छक्के से मामला 7 गेंद में 10 रन पर पहुंच गया लेकिन अंत में नेपाल को निराशा हाथ लगी। सोमपाल ने 4 गेंद में एक छक्के की बदौलत नाबाद 8 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की रोमांचक जीत

मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाए। नेपाल के लिए मुकाबले में कुशल भुरतेल ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के स्पेल में केवल 19 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। अंतिम गेंद पर 2 रन चाहिए थे लेकिन गुलशन झा बाई का रन चुनाते समय नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर रन आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका 1 रन से मैच जीत गया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications