3 खिलाड़ी जिन्हें मेगा ऑक्शन से पहले MI ने किया था रिलीज, IPL 2025 के लिए RCB में हुए शामिल

सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड (Photo Credit: iplt20.com)
सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड (Photo Credit: iplt20.com)

3 players released by MI set to play for RCB in IPL 2025: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 182 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और वे अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने। नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिल खोलकर खरीदारी की और कुछ जबरदस्त खिलाड़ियों को शामिल किया। वहीं रिटेंशन के दौरान एमआई और आरसीबी ने काफी सारे खिलाड़ियों को रिलीज भी किया था, जो मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने।

Ad

नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विल जैक्स की साइनिंग रही, जो आरसीबी से रिलीज हुए थे। सभी को लग रहा था कि बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी उन्हें आरटीएम के माध्यम से दोबारा खरीद लेगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और जैक्स को मुंबई इंडियंस में जाने दिया। इस खिलाड़ी को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी अपनी कुर्सी से उठकर आरसीबी टीम के कैंप से हाथ मिलाने भी गए थे। हालांकि, आरसीबी ने भी कुछ ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा, जो पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

3. नुवान तुसारा

Ad

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुसारा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए साइन किया था। तुषारा को 7 मैच खेलने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने 32.12 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए। उन्हें मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के दौरान रिटेन नहीं किया और वह मेगा ऑक्शन का हिस्सा बन गए। नीलामी में उन्हें आरसीबी ने 1.60 करोड़ में खरीदा।

2. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन ही अपने साथ जोड़ा था। उम्मीद थी कि वह मुंबई की टीम के लिए उस काम को करेंगे, जो कभी उनके ही देश के कीरोन पोलार्ड किया करते थे। हालांकि, शेफर्ड उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद नीलामी में उन्हें इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया।

1. टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी टिम डेविड ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ही की थी लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद डेविड पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन फीका ही रहा। इसी वजह से उन्हें रिटेन नहीं किया गया। नीलामी में उन्हें लेने में आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई और 3 करोड़ में खरीद लिया। इस तरह डेविड अब फिर से बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications