इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में कोई ना कोई खिलाड़ी जरूर ऐसा प्रदर्शन कर देता है, जिसकी वजह से उसका नाम आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो जाता है। कुछ ऐसा ही प्रदर्शन था रिद्धिमान साहा का, जो कि उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2014 के फाइनल मैच में किया था। उस सीजन के फाइनल मैच में रिद्धिमान साहा ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी शायद किसी को भी उम्मीद नहीं थी।
साहा ने उस सीजन के फाइनल मैच में अपनी टीम को जिताने के लिए केकेआर के सामने बड़े से बड़ा लक्ष्य रखना चाहा और इसी क्रम में उन्होंने 55 गेदों में 115 रनों की पारी खेल डाली। इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 20 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन कोलकाता की ओर से खेल रहे मनीष पांडे के प्रदर्शन के आगे रिद्धिमान साहा का शतक भी फीका पड़ गया।
यह भी पढ़ें : 5 दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल 2011 में लगाए थे सबसे ज्यादा छक्के
उस सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि खिताब से हटकर कई ऐसे खिलाड़ी उस सीजन में शामिल रहे थे, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि आईपीएल 2014 में केवल 3 ही शतक बनाए गए थे। जिनमें से एक रिद्धिमान साहा ने बनाया, दूसरा शतक वीरेंदर सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से बनाया और तीसरा मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले लेंडल सिमंस ने बनाया था।
इसके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चौके और छक्कों की बारिश की थी। ऐसे में आज हम आपको आईपीएल 2014 में शामिल 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे।
#5 डेविड वॉर्नर
![डेविड वॉर्नर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/584c6-15856353456334-800.jpg 1920w)
डेविड वॉर्नर की गिनती इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में होती है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2016 का खिताब भी जिताया है। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2014 में भी लाजवाब प्रदर्शन किया था और वह उस सीजन में पांचवे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे। वॉर्नर ने उस सीजन में 24 छक्कों की मदद से 14 मैचों में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 528 रन बनाए थे।
#4 एबी डीविलियर्स
![शॉट लगाते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी एबी डीविलियर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/356c3-15856354182249-800.jpg 1920w)
जिन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2014 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे, उनमें चौथा नाम है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का। इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल 2014 के दौरान भी डीविलियर्स ने 14 मैचों की 13 पारियों में 158 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 395 रन बनाए थे, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए 24 बेहतरीन छक्के भी शामिल थे।
#3 युवराज सिंह
![युवराज सिंह](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9cc80-15856354665987-800.jpg 1920w)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने आईपीएल में कई टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि 2014 के दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 376 रन बनाए थे और इसके अलावा युवराज सिंह ने उस सीजन में 28 छक्के भी जड़े थे। युवराज सिंह उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
#2 ड्वेन स्मिथ
![चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते ड्वेन स्मिथ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ee6e8-15856356462118-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2014 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल रहे ड्वेन स्मिथ ने ना केवल अपनी टीम की ओर से उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि वह आईपीएल 2014 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल रहे थे। स्मिथ ने उस सीजन में 16 मैचों में 136.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 566 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से निकले 34 बेहतरीन छक्के भी शामिल थे।
#1 ग्लेन मैक्सवेल
![ग्लेन मैक्सवेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/88174-15856358479277-800.jpg 1920w)
ग्लेन मैक्सवेल को टी20 क्रिकेट का सबसे बढ़िया बल्लेबाज माना जाता है, जो किसी भी समय मैच का रुख मोड़ने में माहिर हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से टूर्नामेंट खेला था और शानदार प्रदर्शन किया था। मैक्सवेल ने उस सीजन में अपनी टीम की ओर से 16 मैचों में 187.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 552 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने उस सीजन में 36 बेहतरीन छक्के भी लगाए थे।