साल 2019 खत्म होने में मात्र कुछ दिन बाकी हैं और इस साल क्रिकेट फैंस ने वनडे क्रिकेट में कई शानदार मुकाबले देखे हैं। 2019 में क्रिकेट विश्व कप खेला गया और इसका फाइनल इस साल का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा।
इस साल टॉप टीमों ने वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम वनडे में सबसे ज़्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम रही। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया।
भारत ने इस साल सबसे ज़्यादा 28 मुकाबले खेले और उन्होंने सबसे ज़्यादा 19 मैचों में जीत हासिल की। टॉप-10 टीमों की बात करें तो इस साल बांग्लादेश ने सबसे कम 18 वनडे मैच खेले और उन्हें सबसे कम सात जीत नसीब हुई।
इसके अलावा कुछ और देशों के बल्लेबाजों ने भी इस साल वनडे क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता। इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।
आइए जानते हैं 2019 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में।
यह भी पढ़ें: Cricket Records 2019: टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
#5 बाबर आजम (पाकिस्तान)
![बाबर आज़म](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/e8f06-15773573251493-800.jpg 1920w)
पाकिस्तान के बाबर आज़म ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और अपने टैलेंट के साथ पूरी तरह से न्याय किया। बाबर ने इस साल 20 वनडे मैचों की 20 पारियों में 60.66 की शानदार औसत के साथ 1,092 रन बनाए।
बाबर ने इस साल वनडे क्रिकेट में तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 115 रनों की रही। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले बाबर ने इस साल अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी की और 92.30 के स्ट्राइक रेट के साथ तेजी के साथ रन बनाए।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#4 आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
![आरोन फिंच](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ed0a5-15773577573604-800.jpg 1920w)
लिमिटेड ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच के लिए यह साल काफी शानदार रहा। फिंच ने इस साल 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में 1,141 रन बनाए। फिंच ने इस साल वनडे क्रिकेट में 51.86 की औसत के साथ रन बनाए और चार शतक तथा छह अर्धशतक लगाए।
89.42 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले फिंच का इस साल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 153 का रहा।
#3 शाई होप (वेस्टइंडीज)
![शाई होप](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/8df2a-15773578456427-800.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शे होप ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर से भारत में उन्होंने अदभुत प्रदर्शन किया और 100 से ज़्यादा की औसत के साथ रन बनाए। होप ने इस साल 28 वनडे मैचों की 26 पारियों में 61 की औसत के साथ 1,345 रन बनाए।
होप ने 78 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और वनडे क्रिकेट में चार शतक के अलावा आठ अर्धशतक भी लगाए।
#2 विराट कोहली (भारत)
![विराट कोहली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/d4781-15773584102393-800.jpg 1920w)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हर साल की तरह इस साल भी वनडे क्रिकेट में अपना अदभुत प्रदर्शन जारी रखा। कोहली ने 26 वनडे मैचों की 25 पारियों में लगभग 60 की औसत के साथ 1,377 रन बनाए हैं।
इस साल कोहली ने 96 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और वनडे क्रिकेट में पांच शतकों के साथ सात अर्धशतक भी लगाए।
#1 रोहित शर्मा (भारत)
![रोहित शर्मा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f16c4-15773583549048-800.jpg 1920w)
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के लिए यह साल बेमिसाल रहा और उन्होंने वनडे क्रिकेट में खूब रन बनाए। रोहित ने विश्व कप 2019 में पांच शतक लगाए थे और एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।
इस साल रोहित ने 28 वनडे की 27 पारियों में 57 की औसत के साथ सबसे ज़्यादा 1,490 रन बनाए। रोहित ने इस साल 90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सात शतक लगाए। रोहित ने इस साल वनडे में छह अर्धशतक भी लगाए।