Highest Individual Scores by an Indian Batter: आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच इन दिनों पूरी तरह से छाया हुआ है। जहां एक के बाद एक रोचक मैचों का सफर जारी है। आईपीएल के इस सीजन में इसी बीच लगातार फ्लॉप होते दिख रहे सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाका किया है और शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी तूफानी पारी खेली।हैदराबाद में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐसा रौद्र रूप दिखाकर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। जिसमें उन्होंने इस लीग में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने में भी खास कमाल कर दिखाया। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में बनाए हैं सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर।5.मुरली विजय (CSK)- 127 बनाम राजस्थान रॉयल्स, IPL 2010आईपीएल के मंच पर साल 2010 में पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के नाम की गूंज सुनाई दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले मुरली विजय ने उस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 56 गेंद में 127 रन की पारी खेल डाली। ये पारी आईपीएल के इतिहास में भारत की तरफ से कई साल तक सर्वश्रेष्ठ रही।4. ऋषभ पंत (DC)- 128* बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, IPL 2018इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत इससे पहले काफी समय तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। इस टीम के लिए ऋषभ पंत ने कई यादगार प्रदर्शन भी किए। जहां साल 2018 में पंत के बल्ले से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफान देखने को मिला था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पंत ने ऑरेंज आर्मी के खिलाफ 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 गेंद में नाबाद 128 रन बनाए थे और उन्होंने सबसे बड़े व्यक्तिगत भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।3. शुभमन गिल (GT)- 129 बनाम मुंबई इंडियंस, IPL 2023आईपीएल के स्टार बल्लेबाजों में से एक शुभमन गिल का बल्ला भी इस लीग में जमकर बोलता रहा है। उन्होंने साल 2023 के सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जिसमें उनके बल्ले से मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी शतक देखने को मिला था। गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए क्वालीफायर 2 मैच में 60 गेंद में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए थे।2. केएल राहुल (PBKS)- 132* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, IPL 2020स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल के नाम कुछ साल से आईपीएल का सबसे बड़ा भारतीय व्यक्तिगत स्कोर रहा था। उन्होंने साल 2020 में पंजाब किंग्स की टीम की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यूएई में खेले गए इस मैच में 14 चौके और 7 छक्कों से 69 गेंदों में 132 रन की नाबाद पारी खेली थी। ये पारी पिछले कुछ सालों से सबसे बेस्ट पारी रही थी।1. अभिषेक शर्मा (SRH)- 141 बनाम पंजाब किंग्स, IPL 2025आईपीएल के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश पड़ा था। लेकिन उन्होंने शनिवार को पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया और इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी भारतीय पारी खेल डाली। हैदराबाद में खेले गए इस मैच में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्कों से सिर्फ 55 गेंद में ही 141 रन की पारी खेल डाली और भारतीय व्यक्तिगत स्कोर के रूप में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।