Australian Cricketer Travis Head becomes father second time: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड के घर खुशखबरी आई है। हेड दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जेसिका डेविस ने चार नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। जेसिका ने शुक्रवार (8 नवंबर) की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने घर आए नन्हें मेहमान के साथ-साथ पूरे परिवार की तस्वीर भी शेयर की है।ट्रेविस हेड ने पिता बनने के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ हो रही सीरीज से पितृत्व अवकाश लिया था। अब वह पिता बन गए हैं। ट्रेविस और जेसिका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं।जेसिका हेड ने शेयर कीं खास तस्वीरेंट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने लिटिल चैम्प और पूरे परिवार की छह तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि उनके बेटे का जन्म चार नवंबर का हुआ था, लेकिन इस बात की जानकारी आठ नवंबर को दी है। जेसिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'Welcome to the world Harrison George Head'। क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस भी उन्हें नन्हें मेहमान की बधाई दे रहे हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने भी पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी है। View this post on Instagram Instagram Post2022 में बने थे एक बेटी के पिताट्रेविस हेड की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मॉडल जेसिका डेविस लंबे इंतजार के बाद 2023 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने 15 अप्रैल को एडिलेड में शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी में दिलचस्प बात यह है कि जेसिका शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ट्रेविस और जेसिका की सगाई मार्च 2021 में हुई थी। सितंबर 2022 में दोनों एक एक बेटी के माता-पिता बने थे।जेसिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर शादी की खबर का खुलासा किया था। ट्रेविस और जेसिका मई 2022 में प्‍लेन हादसे में बाल-बाल बच गए थे। दोनों मालदीव छुट्टियां मनाने गए हुए थे। उस वक्‍त जेसिका प्रेग्नेंट थीं। जेसिका ने सोशल मीडिया पर घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि मालदीव से लौटते वक्‍त प्लेन में कोई समस्या आ गई थी। उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही जहाज की एक द्वीप पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।