Vikrant Massey's wish to work with Anushka Sharma remained unfulfilled: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश भर में अनुष्का शर्मा के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। अनुष्का शर्मा उत्तर प्रदेश के आयोध्या की रहने वाली हैं। अनुष्का शर्मा भविष्य पत्रकारिता में बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी।2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला था। बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस और एक्टर अनुष्का शर्मा के साथ काम करने को बेताब थे। इन्ही में से एक हैं बारहवीं फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी। विक्रांत ने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।बारहवीं फेल एक्टर ने अनुष्का शर्मा के साथ काम करने की जताई थी इच्छा12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक्टिंग से संन्यास की घोषणा की है, जिसके बाद हर तरफ उनके रिटायरमेंट की ही चर्चा है। हालांकि, इसकी वजह से उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई, जो अनुष्का शर्मा के साथ काम करने की थी। उनके एक पुराने इंटरव्यू के बारे में इंस्टाग्राम पर फिल्मीज्ञान पेज ने पोस्ट किया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर विक्रांत मैसी ने तुरंत विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम लिया था और कहा था कि मैं अनुष्का शर्मा के साथ काम करना चाहता हूं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई थी। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मे दीं। हालांकि, विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग से दूरी बना ली है।कौन हैं विक्रांत मैसीविक्रांत मैसी ने 2004 में टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी, छोटे पर्दे से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और लोकप्रियता हासिल की। विक्रांत मैसी की हाल में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद उन्होंने 37 साल की उम्र में एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है। 12th फेल फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।