IPL 2024 : विराट कोहली बने 'सुपरमैन...'सिर्फ एक थ्रो से पलट दिया मैच का पासा, बल्लेबाज रह गया भौंचक्का

विराट कोहली ने काफी बेहतरीन फील्डिंग की (Photo Credit - Twitter)
विराट कोहली ने काफी बेहतरीन फील्डिंग की (Photo Credit - Twitter)

Virat Kohli fielding vs PBKS : आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली काफी एक्टिव नजर आए। उन्होंने काफी जबरदस्त फील्डिंग इस मैच के दौरान की। अपनी इसी बेहतरीन फील्डिंग के जरिए उन्होंने पंजाब किंग्स के खतरनाक बल्लेबाज शशांक सिंह को रन आउट कर दिया। उनका ये थ्रो मैच का टर्निंग प्वॉइंट भी साबित हुआ, क्योंकि अगर शशांक सिंह क्रीज पर टिक जाते तो फिर वो पंजाब किंग्स को जीत भी दिला सकते थे।

Ad

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। इसी वजह से आरसीबी 241 रनों का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी जबरदस्त तरीके से टार्गेट का पीछा किया। टीम ने 9 ओवर में ही 100 से ज्यादा रन बना दिए थे। इसमें सबसे बड़ा योगदान राइली रूसो का था। उन्होंने मात्र 27 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा शशांक सिंह ने भी 19 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

विराट कोहली ने दिखाया जबरदस्त एथलेटिसिज्म

राइली रूसो, जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाजों के आउट होने के बाद काफी ज्यादा जिम्मेदारी शशांक सिंह के ऊपर थी। हालांकि विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो पर वो रन आउट हो गए। पंजाब किंग्स की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने लोकी फर्ग्युसन की गेंद पर शॉट खेलकर तेजी से एक रन ले लिया। उनको लगा कि वो दूसरा रन भी आसानी से लेंगे लेकिन डीप मिड-विकेट बाउंड्री लाइन पर तैनात विराट कोहली तेजी से दौड़ते हुए 30 यार्ड सर्कल में आए और गेंद को डायरेक्ट स्टंप पर दे मारा। शशांक सिंह को विराट कोहली के इस डायरेक्ट थ्रो की वजह से पवेलियन लौटना पड़ा।

शशांक सिंह को रन आउट करने में जो चीज सबसे अलग थी वह थी विराट की गति और एथलेटिसिज्म। उन्होंने करीब 40-45 गज की दूरी तय की और गेंद को हवा में रहते हुए फेंका।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications