3 खिलाड़ी जिन्होंने IPL इतिहास में कप्तान के रूप में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली का जलवा अभी भी कायम

Neeraj
PL 2024: Rajasthan Royals Vs Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty
PL 2024: Rajasthan Royals Vs Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty

Most runs as captain in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और सफल टी-20 लीग है। इस लीग में रोमांच अपने चरम पर होता है और यहां बने रहने के लिए खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी पड़ती है। IPL में किसी टीम की कप्तानी करना खिलाड़ियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। कप्तानी का भार ऐसा होता है कि इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने कप्तानी के भार का प्रभाव अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया है। कुछ दिग्गजों ने इस लीग में लंबे समय तक कप्तानी करते हुए बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं उन तीन बल्लेबाजों पर जिन्होंने IPL में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाए हैं।

Ad

#3 रोहित शर्मा (3986 रन)

लगातार 10 सीजन IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने मुंबई के लिए 157 पारियां कप्तान के रूप में खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 28 की औसत और लगभग 130 की स्ट्राइक रेट के साथ 3986 रन बनाए हैं। रोहित ने IPL में कप्तान के तौर पर 25 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान नाबाद 98 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

#2 महेंद्र सिंह धोनी (4660 रन)

IPL में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके धोनी ने 226 मैचों की 196 पारियों में लगभग 40 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट के साथ 4660 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में कप्तान के तौर पर 22 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान नाबाद 84 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

#1 विराट कोहली (4994 रन)

विराट कोहली ने IPL में कप्तान के तौर पर 142 पारियों में लगभग 42 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट के साथ 4994 रन बनाए हैं। कोहली कप्तान के तौर पर IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने IPL में कप्तान के तौर पर पांच शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। कप्तान के तौर पर कोहली का सर्वोच्च स्कोर 113 का रहा है।

2021 सीजन के बाद ही कोहली ने RCB की कप्तानी छोड़ दी थी और यही वजह है कि वह कप्तान के रूप में 5000 रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बनने से छह रन दूर रह गए। कोहली अगर अब तक कप्तानी कर रहे होते तो वह कप्तान के रूप में 6000 रन भी पूरे कर सकते थे।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications