विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले दिया बड़ा बयान 

Nitesh
विराट कोहली
विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सीजन के पहले मैच से पहले बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आरसीबी के सभी खिलाड़ी खुद पर भरोसा रखें तो वो मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में हरा सकते हैं।

Ad

विराट कोहली ने ये जरुर माना कि मुंबई इंडियंस एक चैंपियन टीम है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आरसीबी को विरोधी टीम के स्किल पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: "सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा मिलकर विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल से ज्यादा रन बनाएंगे"

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच को लेकर विराट कोहली का बयान

आरसीबी के यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "मेरा मानना है कि एक टीम के तौर पर हमें अपने स्किल और स्ट्रेंथ पर भरोसा करना है। मुंबई इंडियंस निश्चित तौर पर चैंपियन टीम है। उन्हें पता है कि ये कंपटीशन कैसे जीतना है। हमें अपनी टीम के स्ट्रेंथ के बारे में पता है। इसलिए अगर हम उनकी स्किल पर ध्यान देंगे तो अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आखिर में आप खेल क्रिकेट ही रहे हैं। यहां पर कोई भी टीम अपना दिन होने पर जीत सकती है। अगर आपको अपने आप पर भरोसा है तो फिर आप किसी से भी बेहतर कर सकते हैं। इसलिए हमें अपनी टीम पर विश्वास रखना होगा।"

आपको बता दें कि आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों ही आईपीएल की लोकप्रिय टीमों में से एक हैं और दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वो जीत के साथ इस आईपीएल सीजन का आगाज करें। हेड डू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में मुंबई ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को महज 10 ही मैचों में जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में आरसीबी की तरफ से शतक जड़ सकते हैं

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications