Virat Kohli Viral Video From London: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ब्रेक पर हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरा किया था, जहां वह वनडे टीम का हिस्सा थे। इन सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लंदन में आम आदमी की तरह मेट्रो में सफर करते दिख रहे हैं। जब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं, तब से वह लंदन में ही रह रहे हैं। भारत में उन्हें काफी कम देखा गया है।लंदन में घूमते विराट कोहली का वीडियो वायरलविराट कोहली श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद सीधे लंदन अपनी पत्नी अनुष्का और बच्चों, वामिका और अकाय के पास चले गए थे। उनके बेटे अकाय का जन्म भी लंदन में हुआ था। वायरल हुए एक वीडियो में, कोहली लंदन में कहीं ट्रेन पकड़ते हुए दिखाई दिए दे रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली एक लग्जरी गाड़ी से बैग लिए उतरते हैं तो बाहर खड़ा एक शख्स उनसे फोटो की डिमांड करता है। इसके जवाब में विराट कोहली उसे कहते हैं कि सिर्फ एक फोटो, वो भी ग्रुप में।इस वीडियो में विराट को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते भी देखा जा सकता है। बता दें, एक फैन ने ये वीडियो बनाया है। विराट कोहली को सड़क पर आसानी से घूमता देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। क्योंकि भारत में जब भी कोई आम से खास बन जाता है, तो उसके लिए जीवन पहले जैसा नहीं रह जाता है। लेकिन विराट में लंदन में किसी आम आदमी की तरह घूम रहे हैं।फैंस ने कोहली के वीडियो पर उठाए सवालविराट कोहली (Photo Credit - Instagram/viratkohli18.in)कुछ फैंस विराट कोहली के इस वीडियो को देखकर खुश हैं तो कुछ फैंस ने सवाल भी उठाए हैं। कुछ फैंस का मानना है कि कोहली अब लंदन में शिफ्ट हो सकते हैं। वह भारत से ज्यादा लंदन में समय बिता रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि शायद अब पूरा परिवार लंदन में शिफ्ट हो जाएगा। एक फैन ने तो इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'नकली देशभक्त।' ये एक कमेंट नहीं है, ऐसे कई कमेंट सामने आए हैं। हालांकि विराट और अनुष्का चाहते हैं कि उनके बच्चे उस चमक-धमक से दूर रहे जो उन पर पड़ती है, जिसके चलते वह ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि भारत में वह जहां जाते हैं मीडिया उनके पीछे होती है।