IPL 2020: रोहित शर्मा की कप्तानी पर वीरेंदर सहवाग का बयान

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

वीरेंदर सहवाग ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बयान दिया है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ अबुधाबी में अपना पिछला मैच जीता था। वीरेंदर सहवाग ने इसे लेकर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा इस खेल को समझते हैं और महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल में वही बेस्ट कप्तान हैं।

वीरेंदर सहवाग ने क्रिकबज को दिए साक्षात्कार में कहा कि रोहित शर्मा इस खेल को समझते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह आईपीएल में श्रेष्ठ कप्तान है। वीरेंदर सहवाग ने यह भी कहा कि जब नितीश राणा और दिनेश कार्तिक की पार्टनरशिप बन रही थी तब रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया और किरोन पोलार्ड को आक्रमण के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था

रोहित शर्मा ने खेली थी धाकड़ पारी

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी और धाकड़ पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 80 रनों की बड़ी पारी खेली थी। इस पारी के कारण मुंबई ने केकेआर के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद केकेआर को मैच में वापस आने का मौका नहीं दिया।

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा था कि मैंने नेट प्रैक्टिस की थी जिससे पुल शॉट बेहतरीन तरीके से खेल पाया था। सहवाग ने उन्हें बेस्ट कप्तान माना है जो सही भी है क्योंकि आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताबी जीत हासिल की है और इस बार मुंबई इंडियंस की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में रोहित शर्मा की टीम ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

वीरेंदर सहवाग को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी एक शॉ के साथ देखा जा सकता है जो मैच के बाद अगली सुबह कार्यक्रम लेकर आते हैं।

Quick Links