टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को पेड़ पर चढ़कर देखने वाले फैन को सबसे पहले किसने किया था नोटिस? Video में हुआ बड़ा खुलासा

Sneha
पेड़ पर चढ़ने वाला फैन काफी चर्चा में रहा (Photo Credit: X/@BCCI, @mufaddal_vohra)
पेड़ पर चढ़ने वाला फैन काफी चर्चा में रहा (Photo Credit: X/@BCCI, @mufaddal_vohra)

Fan who climbed up the tree to watch Team India’s Victory Parade: टीम इंडिया की जीत के जश्न में 4 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली गई। विक्ट्री परेड के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन भारतीय खिलाड़ियों को नजदीक से देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था। बाद में उसने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद की।

Ad

विक्ट्री परेड के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ियों ने भी इस फैन को नोटिस किया और फिर हंसते नजर आए। इस फैन को सबसे पहले विराट कोहली ने देखा और फिर उन्होंने इसके बारे में रवींद्र जडेजा को भी बताया। जडेजा ने फैन के कैमरे को देखकर हाथ भी हिलाया। विराट ने तुरंत कप्तान रोहित शर्मा को भी बताया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था। इस क्रिकेट फैन ने अपने कैमरे में जो कैद किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad

रोहित शर्मा ने लगाई डांट

भारतीय कप्तान रोहित ने तुरंत उस फैन को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वो नहीं उतरा। यह देखकर कोहली हंसने लगे। बता दें, इस विक्ट्री परेड में जनसैलाब उमड़ा था, चारों तरफ क्रिकेट फैंस ही नजर आ रहे थे। लेकिन इस भीड़ में ये फैन सबसे अलग दिखाई दिया। दिल्ली से लेकर मुंबई तक फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक झलक देखने के लिए सड़कों पर उमड़े हुए थे लेकिन सबसे अच्छा नजारा इस फैन ने देखा।

टीम इंडिया के लिए यादगार दिन

भारतीय टीम 4 जुलाई को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची थी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। फिर टीम होटल में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसके बाद भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फिर मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में विक्ट्री परेड हुई और फिर वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मानित भी किया गया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications