वर्ल्ड कप 2019:ENG vs NZ  मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के- अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विश्व कप का 41वां मैच मेजबान इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शतक की मदद से 8 विकेट पर 305 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड 186 रनों पर ही सिमट गयी। मार्क वुड ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जॉनी बेयरस्टो को उनकी 106 रनों की शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड के 9 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड 11 अंको के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 14 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

Ad

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

जॉनी बेयरस्टो ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 106 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आलावा जो रूट ने 24 रन बनाए। रूट 500 रनों के साथ इस सूची में पांचवे जबकि बेयरस्टो 462 रनो के साथ सातवें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 544 रनों के साथ इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस सूची में 542 रनो के साथ शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं।

Ad

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

ट्रेंट बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट लिए। उनके नाम अब 8 मैचों में 15 विकेट हैं और वह इस सूची में छटवें स्थान पर हैं। दूसरी तरफ मार्क वुड ने न्यूज़ीलैंडके खिलाफ 3 विकेट लिए। उनके नाम अब 8 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं। वुड अब इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं। मिचेल स्टार्क 24 विकेटों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।

Ad

यह भी पढ़ें:अंबाती रायडू को आइसलैंड की नागरिकता का ऑफर, भारतीय टीम में ना चुने जाने को लेकर किया गया ट्वीट

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा 12 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में शीर्ष पर इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। उनके नाम 9 मैचों में 22 छक्के हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर आरोन फिंच हैं, उनके नाम 18 छक्के हैं। गेल के नाम 12 छक्के हैं, वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications