वर्ल्ड कप 2019: NZ vs PAK मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के - अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हराया

बर्मिंघम में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच इस विश्व कप का 33 वां मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 6 विकेट पर 237 रन बनाए। कीवी टीम से जिमी नीशम ने सर्वाधिक 97* रन बनाए।

Ad

जवाब में पाकिस्तान ने यह मैच बाबर आजम के शतक की बदौलत 6 विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच चुने गए बाबर आजम ने नाबाद 101 जबकि हैरिस सोहैल ने 68 रनों की पारी खेली।

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के 7 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड 11 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 12 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

Ad

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

केन विलियमसन ने बर्मिंघम में 41 रनों की जुझारू पारी खेली। उनके नाम अब 6 मैचों में 414 रन हैं और वह इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं। दूसरी ओर बाबर आजम ने 101 रनो की पारी खेली। उनके नाम 6 मैचों में 333 रन हैं और वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर 500 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Ad

यह भी पढ़ें:क्रिस गेल ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी सीरीज

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

मोहम्मद आमिर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक विकेट लिया। वह 16 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। स्टार्क के नाम 7 मैचों में 19 विकेट हैं और वह सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में दूसरे पायदान पर जोफ्रा आर्चर हैं। उनके नाम 7 मैचों में 16 विकेट हैं।

Ad

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने 7 मैचों में 22 छक्के लगा लिए हैं। वह इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद आरोन फिंच ने 18 जबकि क्रिस गेल ने 10 छक्के लगाए हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications