वर्ल्ड कप 2019: SL vs SA मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के- अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
दक्षिण अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीकी टीम

विश्व कप का 35वां मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरहम में खेला गया, जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम महज 203 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने फाफ डू प्लेसी(96*) और हाशिम अमला(80*) की शानदार पारियों की बदौलत यह लक्ष्य 1 विकेट खोकर हासिल किया। ड्वेन प्रिटोरियस को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के 5 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दूसरी ओर श्रीलंका 6 अंको के साथ सातवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 12 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

डेविड वॉर्नर ने 7 मैचों में 500 रन हैं। वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा के नाम अब 5 मैचों में 338 रन हैं और वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं। दूसरी ओर विराट कोहली के 5 मैचों में 316 रन हैं और वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

युजवेंद्र चहल 10 विकेटों के साथ इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। स्टार्क के नाम 7 मैचों में 19 विकेट हैं और वह सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में दूसरे पायदान पर जोफ्रा आर्चर हैं। उनके नाम 7 मैचों में 16 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें:इंग्लैंड के खिलाफ नई जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने 7 मैचों में 22 छक्के लगा लिए हैं। वह इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद आरोन फिंच ने 18 जबकि क्रिस गेल ने 10 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा 7 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now